👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : युवा वैज्ञानिक मौहम्मद नदीम ने देश की राजधानी में भूकम्प व आपदा से बचने के लिए ट्रेनिंग ली और अपने विचार रखे। युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान प्रसार (भारत सरकार) व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान भारत सरकार की तरफ से भूकंप पर पांच दिन राष्ट्रीय स्तर प्रोग्राम टीम में प्रतिभाग किया जिसमे भारत के कई राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया। आपको बताते चलें कि युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम हापुड़ जिले के नली हुसैनपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ के रहने वाले हैं जो एमएससी फिजिक्स मेरठ कॉलेज मेरठ के छात्र हैं। मोहम्मद नदीम ने विज्ञान प्रसार की तरफ से प्रोग्राम में भाग लिया जिसमें भूकंप व आपदा से बचाव हेतु टिप्स दिए गए।






























