
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): ट्रेन में सवार एक यात्री की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे हापुड़ रेलवे स्टेशन से टीम ने जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पहचान कर पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा है।
एक यात्री ट्रेन में यात्रा कर रहा था। तभी आरपीएफ हापुड़ को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 13258 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में है जिसके बाद हेड कांस्टेबल नवाब अली और एलसीटी रिजू ने स्टेशन पहुंचने पर यात्री का हाल जाना। यात्री बेहोशी की हालत में था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत यात्री की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद अमान पुत्र शाह जमाल निवासी वार्ड नंबर 11 बाड़ी टेगारिया सुखासन मिलिक थाना सेमापुर जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई है जिसके साथ एक यात्री यात्रा कर रहा था। मामले की जांच जारी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























