हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की दोपहर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक पर लीड लगाकर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक ट्रेन आई। युवक को ट्रेन के आने का एहसास नहीं हुआ और वह ट्रेन का शिकार हो गया जिसकी मौत हो गई। फिलहाल युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मामला हापुड़ खुर्जा रेलवे ट्रैक का है जहां शव क्षत विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























