हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की स्याना रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह प्राइवेट डग्गामार बस के ऊपर कुछ युवक चलती बस की छत पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। विभाग लगातार डग्गामार बसों पर शिकंजा कस रहा है लेकिन उसके बाद भी इस तरह की तस्वीर आना कई सवाल उठा रहा है।
करीब एक मिनट दो सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक किस तरह स्टंट बाजी करते हुए चलती बस की छत पर खड़े होकर यात्रा कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
🔊 Listen to this हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के दस्तक देते ही नमकीन की मांग बढ़ जाती है और बेसन के…
Read more
























