👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह युवक एक ई-रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा कर रहा है। मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के पक्काबाग चौराहे के पास एक युवक को कुछ लोगों ने ई-रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा करते हुए देखा और इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिक्शा चालक चंद रुपए के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाल देते हैं। इस लापरवाही को पुलिस भी नज़रअंदाज कर देती है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
































