हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में एक युवक को छत से फेकने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक की रीड की हड्डी टूट गई जिसके बाद पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि मोहल्ला सुभाष नगर की गीत पत्नी राजपाल ने पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोस में रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद पड़ोसी गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने छत पर पहुंचे गीत के भाई गुड्डू को आरोपियों ने छत से फेंक दिया। इस दौरान गुड्डू की रीड की हड्डी टूट गई। पुलिस ने टेकचंद के बेटे रविंद्र, अंकुर, शैंकी, बंटी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शैंकी और बंटी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं


























