हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मामला गुरुवार की रात का है जब शिवम, संदीप और आर्यन बाइक पर सवार होकर गांव शेखपुर में धान की बुआई के लिए मजदूर की तलाश करने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव की बाहर की तरफ नलकूप के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद चार आरोपियों ने बाइक को रोक लिया और संदीप को उतारकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आर्यन और शिवम मौके से भाग निकले लेकिन शिवम का पीछा कर आरोपियों ने मौका देखकर उसके पैर में गोली मार दी जिसके पश्चात शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205





























