हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला बड्ढा निवासी एक युवक अंडे को निगलने लगा लेकिन अंडा गले में फंस गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है जिसके पिता ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता का कहना है कि उसे अंडे में कुछ मिला कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि धौलाना के बड्ढा मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय विशानत मोहल्ले में ही एक अंडे के ठेले पर पहुंचा। धौलाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट के अनुसार विशानत की एक युवक से बिना अंडा चबाए खाने की शर्त लगी। इसके बाद शर्त के अनुसार एक ठेले पर दोनों पहुंचे और युवक ने अंडा निगलने का प्रयास किया लेकिन अंडा साबूत होने के कारण गले में फंस गया। इसके बाद युवक को सांस लेने में तकलीफ हुई और उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता कुलदीप पुत्र प्रकार ने थाने में तहरी देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कुलदीप को शक है कि उसके बेटे को अंडे में कुछ मिला कर दिया गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























