
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र मूलचंद की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनू के पिता मूलचंद का पहले ही देहांत हो चुका है जिसकी मां सुखवीरी ने हाफिजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की शाम करीब 4:45 बजे के आसपास सोनू के ससुराल पक्ष के लोग बुलंदशहर रोड पर स्थित रघुनाथ कोल्ड स्टोर के सामने मुख्य मार्ग पर सोने के घर पहुंचे और उसकी पिटाई की और उसे जहरीला पदार्थ दे दिया जिसके बाद उपचार के दौरान सोनू की मेरठ में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2024 में हुई थी शादी:
परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी नवंबर 2024 को जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मांचीपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। दोनों में बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद सोनू की पत्नी के मायके वाले पहुंचे और सोनू के साथ मार पिटाई की। मौके से जुड़ी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ससुरालियों पर ज़हर देने का आरोप:
मृतक की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनू को पानी में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद उसे मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू ने मरने से पहले आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटा और उसके बाद जबरदस्ती पानी में जहर मिलाकर दे दिया।
मौत से कोहराम:
सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीच बचाव करने आए दुकानदारों को भी पीटा गया। गुरुवार की सुबह शव मेरठ में ही था। मृतक की मां ने हाफिजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























