👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो युवक एक युवक पर जमकर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला हापुड़ के देवलोक कॉलोनी का है जहां 22 फरवरी की रात को प्रशांत चौधरी निवासी त्यागी नगर हापुड़ जा रहा था। जिसे दो युवकों ने जमकर पीटा। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी किया। पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को सड़क पर लिटाकर भी पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































