हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोबाइल फोन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा अपने परिवारजनों के साथ गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में आयोजित लगन-सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था खाना खाते वक्त अर्जुन ने अपना फोन पास ही तंदूर के पास रख दिया। उसके बाद वह अपना मोबाइल वहीं छोड़कर चला गया और परिजनों को छोड़कर जब वापस लौटा तो देखा कि फोन गायब था। अर्जुन ने आरोप लगाया कि हलवाइयों ने उसका फोन रख लिया है। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने तंदूर की काँटी से अर्जुन शर्मा के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























