फ़िल्मी स्टाइल में की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाइक सवार दो दबंगों ने बाइक सवार एक युवक को जमकर पीटा, थप्पड़ों की बरसात कर दी। हालांकि पीड़ित ने इस दौरान दबंगों का सामना करने का प्रयास किया और उसने अपना बचाव किया। हालांकि आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने तुरंत बीच बचाव कराया।
यह वीडियो शुक्रवार को सामने आई, दरअसल पिलखुवा के गढ़ी मंदिर के पास का यह मामला है। जब एक बाइक सवार युवक की दुकान के पास रुका। वहीं सामने से एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने सामने खड़ी बाइक पर बैठे युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान उसे जमकर पीटा और गाली-गलौज किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर इकट्ठा हुए और किसी तरह मामला संभाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























