हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में एक आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की और लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी की काजल ने बताया कि उसके भतीजे अमन ने मोहल्ले के ही आकाश उर्फ आदित्य को कुछ रुपए उधार दिए थे। बुधवार की शाम को अमन उसके घर रूपयों का तगादा करने के लिए गया तो आरोपी भड़क गया जिसके बाद उसने अमन के साथ गाली-गलौज कर दी और विरोध पर आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीटा और लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























