हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी स्थित मुर्गा फार्म वाली गली में कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से बाइक सवारी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च को दीपांशु उर्फ आयुष पुत्र अंजना राघव निवासी सरस्वती एनक्लेव मेरठ रोड से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुर्गा फार्म वाली गली के पास पहुंचा तो आकाश निवासी मोहल्ला चमरी ने अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































