
कलश यात्रा में शामिल होने के लिए देना होगा शुल्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में 7 सितम्बर से 13 सितम्बर तक होने वाली श्री गो कृपा कथा के प्रारम्भ होने से पूर्व निकाली जाने वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए गो प्रेमी महिलाओं को पंजीकरण शुल्क देना होगा। यह कलश यात्रा 7 सितम्बर-2025, रविवार को पिलखुवा में निकाली जाएगी।
श्री गो कृपा कथा आयोजकों द्वारा भेजे गए पत्रक के अनुसार कलश यात्रा में शामिल होने वाली गो प्रेमी महिलाओं को नए कलश के लिए 201 रुपए या जिनके पास कलश है, वह 101 रूपए देकर कलश का रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के बाद संस्था की ओर से एक स्टीकर दिया जाएगा जिसका एक भाग कलश पर लगाया जाएगा जिसके आधार पर कथा समापन पर कलश वापिस मिल जाएगा। कलश यात्रा के लिए पंजीकृत महिला को संस्था की ओर से नारियल, चुन्नी, पटका दिया जाएगा।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























