12 फीट लम्बे अजगर को देख उड़े होश
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी में टिंकू के मकान में अजगर निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गांव होशियारपुर गढ़ी में टिंकू के मकान पर अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मी रवि कुमार गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे और टिंकू के मकान में घुसे अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 12 फीट लंबे अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। इस दौरान मोहित, मनोज, विक्की, अनिल, विजय, सीटू प्रधान के सहयोग से अजगर को पकड़ा गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























