योगी के जन्मदिन पर गरीबों को राशन वितरण










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गरीब व असहाय व्यक्तियों को राशन की किट का वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने राशन वितरण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने बताया कि सोसायटी व मुस्लिम समाज के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई और उनके जन्मदिन पर गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों को राशन की किट आटा, चावल, दाल ,चीनी, तेल आदि का वितरण किया गया।
दानिश कुरेशी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार ,गुंडाराज व प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है और गरीब व कमजोर लोगों को न्याय मिला है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली,आसिफ मेवाती, वसी मोहम्मद, अकरम अब्बासी, मो साजिद ,मसरूर पोप, सोनू असलम ,अफजाल, चरण सिंह ,दीपक ,साहिल नौशाद आदि उपस्थित थे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!