VIDEO: योगी सरकार गुंडे, माफिया जेल में










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी और गुंडों, माफियों व आतंकियों का राज था और उन्हें सम्मानित किया जाता था। उस समय न व्यापार सुरक्षित था और न ही व्यापारी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया है। सूबे के गुंडे व माफिया अब सलाखों के पीछे है या प्रदेश से बाहर हैं अथवा पता नहीं कहां है।

उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बुधवार को हापुड़ में व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, अमन गुप्ता, कपिल एस.एम, विजय अग्रवाल आदि ने माल्यार्पण करके तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके किया।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी की चिंता और अपनी चिंता तो सब करते है, परंतु भाजपा एक ऐसी अकेली पार्टी है,जो समाज के प्रत्येक वर्ग व्यापारी, किसान, मजदूर, छात्र, उद्योग आदि सभी की चिंता करती है। उत्तर प्रदेश में एकसप्रेस वे निर्माण से यात्रा सुगम व ईधन तथा समय बचत वाली होगी। प्रदेश में बिजली की उत्पादकता बढ़ी है और समय पर उपलब्धता बढ़ी है।

भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अब उत्तर प्रदेश में कोई माफिया या गुंडा किसी भी व्यापारी से गुंडा टैक्स वसूलने जैसा दुस्साहस नहीं कर सकता। योगी राज में गुंडाराज का सफाया हुआ और गुंडे व माफिया गले में तख्ती डालकर थानोंमे आत्मसमर्पण कर रहे है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 350 सीटें जीत कर पुनः सरकार बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सफाया हो जाएगा। सम्मेलन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, अशोक बबली, बिजेंद्र गर्ग पंसारी, पवन गर्ग, उमेश राणा सहित उद्यमी व व्यापारी उपस्थित थे।

Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811







Related Posts

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
error: Content is protected !!