👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया था। योगी सरोजनाथ गुरुवार को बाबूगढ़ के कनिया कल्याणपुण पहुंचे और सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर डीएम आवास की ओर ले चले।
सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को शांत कराया। वहीं सूचना पाकर नायब तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
बता दें कि बीती 23 अप्रैल को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में हापुड़ तहसील प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया था जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था।

























