हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे पार्क में महिला योग पतंजलि समिति के तत्वावधान में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में योग गुरु आशा सोमानी को योग गुरु की उपाधि देते हुए महिलाओं ने सम्मानित किया।
संचालित सरोज माहेश्वरी ने बताया कि आशा सोमानी गत 20 वर्ष से महिलाओं को पार्क में निशुल्क योग करा कर स्वस्थ्य रहने के गुर दे रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ हेमलता, संतोष, विमला आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर डा.पूनम ग्रोवर, राजुकुमारी, कृष्णा, कल्पना, बीना, सुधा, लवी आदि उपस्थित थी।
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050


























