जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में योग शिविर का आयोजन












हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़ता हुआ हापुड़: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जय माँ सावित्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, हापुड़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग मुद्रा का हुआ भव्य आयोजन।हापुड़, 21 जून 2025 — महामहिम राज्यपाल महोदय जी की प्रेरणा एवं आदेशों के अनुपालन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की कुलपति के मार्गदर्शन में जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव डॉ० रोहन सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर(डॉ०) सुभाष गौतम व् अन्य सभी जे०एम०एस० परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक अद्भुत और ऐतिहासिक पहल की जा गयी। संस्थान के प्रांगण में हजारों लोगों की सहभागिता के साथ निर्धारित समय पर “सूर्य नमस्कार योग मुद्रा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना था। यह आयोजन केवल एक योग क्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत, स्वास्थ्य जागरूकता, और एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी विगत कई सप्ताहों से चल रही है, जिसमें हापुड़ जनपद के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही है। स्थानीय स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संगठन, युवा मंडल और आम नागरिकों ने इस प्रयास में जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कार्यक्रम संयोजक प्रो० आशीष त्यागी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के सार्वभौमिक लाभों को जनमानस तक पहुँचाना है, विशेषकर आज के तनावपूर्ण और गतिशील जीवनशैली में, जहाँ शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना एक चुनौती बन चुका है। सूर्य नमस्कार एक ऐसी योग प्रक्रिया है जो शरीर को ऊर्जा, लचीलापन और मानसिक स्पष्टता प्रदान करती है। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया है, आयोजन स्थल पर मैनेजमेंट के द्वारा चिकित्सा सहायता, जलपान, और सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराये गए। संस्थान ने माननीय कुलपति महोदया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजगता का परिचायक है, बल्कि यह भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच पर पुनः स्थापित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। कार्यक्रम से न केवल हापुड़ बल्कि उत्तर प्रदेश और सम्पूर्ण भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा कि किस प्रकार योग के माध्यम से सामाजिक समरसता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा सकता है।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!