👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ एस एस वी इंटर कॉलेज हापुड़ के बाबू लक्ष्मी नारायण आंतरिक क्रीड़ा भवन में क्रीड़ा भारती द्वारा चलाये जा रहे आयाम सक्षम महिला निर्भय महिला के अंतर्गत मंगलवार से क्रीड़ा भारती महिला टीम हापुड़ 9वॉ सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर का आयोजन 14 जून से 21 जून 2022 तक करने जा रही है। जिसमें पुरुष व महिलाओं के लिए नि शुल्क प्रात: योग शिविर 05:30 से 07:00 बजे तक व सेल्फ़ डिफ़ेन्स प्रशिक्षण सायं: 5:00 से 7:00 तक रहेगा।शिविर में अधिक संख्या में शामिल हों।



























