हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल छात्रों शिक्षा देने के साथ-साथ उनका मानसिक विकास भी कर रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में समय-समय पर एक्टिविटी का भी आयोजन किया जाता है। स्कूल में येल्लो ड़े का आयोजन किया गया जहां पीले रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे छात्रों ने इस रंग की बारीकियों और खूबियों के बारे में विस्तार से जाना। प्रकृति के विभिन्न रंगों से सरोकार कराने के लिए विद्यालय कलर्स डे का आयोजन करता है जिससे छात्र उस रंग के महत्व को समझ सकें।
शिक्षिकाओं ने बताया की पीला रंग सौम्यता का प्रतीक है। येल्लो डे के अवसर पर छात्रों ने क्राफ्ट एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रकृति के विभिन्न रंगों में से एक पीले रंग के बारे में गहनता से जाना। स्कूल में एक्टिविटी के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है जिससे वह बारिकी से चीजों को समझ सके।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























