मौत का तांडव सकल दिशा में, यह कैसी महामारी है










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में एक ऑन लाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।अध्यक्षता डा अनिल बाजपेई ने तथा मंच संचालन गरिमा आर्य ने किया।
मुख्य अतिथि राकेश माहेश्वरी ने कहा कि हिंदी के प्रचार प्रसार में हिंदी प्रोत्साहन समिति पूरे देश में पूरी तन्मयता के साथ कार्य कर रही है।विशिष्ट अतिथि विनोद गुप्ता,अजय बंसल व दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि हिंदी जनमानस एवम् जनसंपर्क की भाषा है।
गरिमा आर्य ने पढ़ा,’मैं भी प्रकृति का हिस्सा हूँ
मैं नीम नदी अब एक किस्सा हूँ ,मेरी प्यारी संतान सुनो
इस बूढ़ी माँ का ध्यान करो ।मैं फिर से बहना चाहती हूँ ।
कल-कल कुछ कहना चाहती हूँ ।
डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा ,
‘छंट रहा देखो तिमिर अब उजाला है।
परमपिता तू ही जिसने संभाला है!
कभी है गिरिधर नामधारी जो,
कभी कैलाश गिरि पे तू शिवाला है।’
डा मंजीत सिंह अवतार ने पढ़ा,’वही सुनहरा पल आयेगा आज नहीं तो कल आयेगा,हम तुम फिर से गले मिलेंगे,हाथों में फिर हल आयेगा’।।
डा आराधना बाजपेई ने पढ़ा,
‘काबू रक्खो क्रोध पर,कैद करो हथियार, कहें बुद्ध सबसे भला,बांटो केवल प्यार।’
डा मीनू शर्मा ने पढ़ा, ‘समय ने देखा बदलकर,
कुछ ऐसा बन जाऊ मैं,
जैसा मानव कर रहा है,
कुछ ऐसा कर जाऊ मैं’।
मुक्ता शर्मा ने पढ़ा , ‘मन सिहर उठता है, आज की वेदना को देखकर, मन व्यथित हो गया है, अनगिनत लाशों को जलता देख कर,’
निरंजना शर्मा ने पढ़ा
‘हर साख ने पलकें बिछा,स्वागत किया मेहमान का,
आया ना आया एक सा ,आकर पराया रह गया।’
डा पुष्पा गर्ग ने पढ़ा,’हाहाकार मचा दुनिया में ,बेबसी और लाचारी है ।मौत का तांडव सकल दिशा में, कैसी यह महामारी है ।’
अंत में मुख्य अतिथि राकेश माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि अजय बंसल,विनोद गुप्ता, व दिनेश माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया।

 किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!