प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ के छात्र यश ने बढ़ाया विद्यालय का मान
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ के छात्र यश पुत्र मनोज ने न केवल अपने माता पिता का नाम रोशन किया है बल्कि अपने विद्यालय परिवार का भी मान बढ़ाया है।यश की कक्षा अध्यापिका डॉ. रेणु देवी ने बताया कि यह प्रतियोगी परीक्षा है और विद्यालय से इस वर्ष 3 छात्रों एवं 3 छात्राओं ने इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिसमें से छात्र यश ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने आगे के लिए बेहतर और निशुल्क शिक्षा का मार्ग चुन लिया है।
इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान इंद्रेश देवी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विशाखा ने छात्र व उसके के माता पिता को बधाई दी व छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878































