आत्मा को दिव्य शक्ति युक्त बनाने का साधन है यज्ञ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर में रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जी की दित्तीय जन्म शताब्दी एवं बोधोत्सव का शुभारंभ किया गया आर्य जगत के सुप्रसिद्ध युवा संगीतकार अभिषेक शास्त्री (मुंबई, महाराष्ट्र) ने अपने सुमधुर भक्तिपूर्ण भजनों से वातावरण को गुंजायमान किया तथा मेरठ से पधारे वैदिक विद्वान आचार्य संजय याज्ञिक ने कहां आत्मा को दिव्य शक्ति मुक्त बनाने का साधन यज्ञ है और जल एवं आचमन के वैदिक महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 4 बजे तक 8 मार्च-2024 शुक्रवार तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के प्रधान पवन कुमार आर्य ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के उपप्रधान सुरेंद्र कबाड़ी, सुरेश सिंहल ( जनरेटर वाले), चमन सिंह सिसोदिया, मंत्री संदीप आर्य, संजय शर्मा, राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, सुरजीत सिंह, अनुपम आर्य, विवेक आर्य, मंगलसैन, सुंदर लाल, महिला प्रधान बीना आर्य, माया आर्या, पुष्पा आर्या, महिला मंत्री प्रतिमा भूषण, रेखा गोयल आदि उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























