यज्ञ से मानव की आत्मा को तृप्ति मिलती है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सोमवार को आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की द्वितीय जन्म शताब्दी एवं बौद्ध उत्सव के द्वितीय दिवस में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध युवा संगीतकार श्री अभिषेक शास्त्री जी ( मुंबई, महाराष्ट्र ) ने अपने भक्तिपूर्ण भजनों से वातावरण को सात्विक बनाया तथा मेरठ से पधारे वैदिक विद्वान आचार्य संजय याज्ञिक जी ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए बताया कि ईश्वर हमारे श्रेष्ठ शासक हैं सब कुछ जानने वाले हैं तथा शारीरिक , आत्मिक और सामाजिक बल के देने वाले हैं । यज्ञ के माध्यम से हम अपनी हवी अथवा आहुति को ईश्वर तक पहुंचाते हैं यज्ञ के माध्यम से संविधान एवं सामग्री को स्वाहा शब्द के साथ चढ़ाया जाता है ठीक प्रकार यज्ञ करने पर ईश्वर हमारी आत्मा को तृप्त करते हैं यह कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 10:00 तक तथा सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक दिनांक 8 मार्च शुक्रवार तक आयोजित किया जाएगा । मंगलवार 5 मार्च को ऋषि दयानंद जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें आर्य जगत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि पधारेंगे इस शुभ अवसर पर आर्य समाज के प्रधान श्री पवन कुमार आर्य जी ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर में पूर्व प्रधान आनंद प्रकाश आर्य , नरेंद्र आर्य , सुरेंद्र कबाड़ी , सुरेश सिंघल जनरेटर वाले , चमन सिंह सिसोदिया , मंत्री संदीप आर्य , संजय शर्मा , कोषाध्यक्ष अमित शर्मा , विवेक आर्य , मंगल सेन गुप्ता , महिला प्रधाना , श्रीमती वीना आर्या , माया आर्या , पुष्पा आर्या , रेखा गोयल , जितेंद्र त्यागी , विनेश गर्ग , मदन लाल , मुकेश गोयल आदि अनेकों श्रोता उपस्थित थे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























