
बंगला देश में मारे गए हिन्दुओं की आत्मशांति के लिए यज्ञ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बंग्लादेश में मारे गए हिन्दुओ की आत्मशांति के लिए सोमवार को हापुड में यज्ञ किया गया।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला हापुड़
के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में एक यज्ञ किया गया जिसमें बंगलादेश में मारे गये बेकसूर हिन्दुओं की आत्माओं की शांति के लिए गायत्री मंत्र व शांति पाठ किया गया। बता दें कि दो दिन पहले राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के आठ पदाधिकारियों ने सिर मुंडवाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
यज्ञ करने वालों में पंडित चिंतामणि,वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य सत्येन्द्र त्यागी, अनिल त्यागी,रेखा त्यागी, व मंजु त्यागी आदि ने आहुतिया डालकर मृतको की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























