
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां वाहनों का दबाव अधिक होने से कई बार तो यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो कि बड़े-बड़े वाहन लेकर रॉन्ग साइड आते हैं। ऐसे में यह भी जाम की समस्या का कारण बन रहे हैं। जाम के कारण लोगों का हाल बेहाल है। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लग रहा है। जाम के झाम से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने मामले में इसका स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। वहीं रॉंग आने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ का तहसील चौराहा व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां पर कचहरी, तहसील, दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, गढ़ आने जाने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कुछ लोग रॉन्ग साइड बड़े-बड़े वाहन ले आते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और यातायात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































