हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार को रॉन्ग साइड आ रहे एक बाइक सवार ने एसडीएम प्रह्लाद सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार घायल हो गया जिसे एसडीएम के गनर और चालक ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह पूरी तरह स्वस्थ है।
बता दें कि एसडीएम प्रहलाद सिंह कलेक्ट्रेट से हापुड़ की देवनंदिनी अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो रॉन्ग साइड आए एक बाइक सवार की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार का नाम राजेश है जोकि न्यू अशोक नगर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। रास्ता भटकने की वजह से वह रॉन्ग साइड आया और एसडीम की गाड़ी से टकरा गया। एसडीएम प्रहलाद सिंह के निर्देश पर गनर और चालक ने तुरंत घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार कराया।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















