हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा रामपुरा में लगे मेले में कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे।
ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्री अजगर बसंती माता मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर व गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया द्वारा किया गया जिसमें काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
माता के मेले में कुश्तियों का भी आयोजन किया गया। कुश्तियों में दूरदराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया जिसमें महिला कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। कुश्तियां 500 रुपए से लेकर 21,000 तक की खेली गई। सबसे बड़ी कुश्ती आशुतोष त्यागी मानवी भारत गैस बनखंडा वालों ने कराई। मेले में पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी नज़र आया।
ग्राम प्रधान सुरेश चंद मास्टर जी, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुधीर त्यागी, अमित प्रधान रसूलपुर, आदित्य त्यागी दयानतपुर, महेंद्र त्यागी, मोनू सीमेंट वाले आदि लोग मौजूद रहे।
































