👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह चरमरा गई है इसका जीता जागता उदाहरण एंबुलेंस ने पेश कर दिया। जहां बदहाल अवस्था में सड़क पर दौड़ रही एंबुलेंस मौत बनकर घूम रही है। एंबुलेस का खुला दरवाजा हादसों को न्यौता दे रहा है जिससे एंबुलेंस के पीछे चल रहा वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। हादसा किसी की ज़िंदगी भी निगल सकता है जिसके बाद विभाग तो एक दूसरे पर आरोप मंढकर खुद का पल्ला झाड़ लेगा। यह लापरवाही की तस्वीर हापुड़ के देवनंदिनी फ्लाईओवर की है जहां शनिवार को 102 एंबुलेंस ने अधिकारियों की लापरवाही की पोल खोल दी जिसका दरवाजा खुला रहा और एंबुलेंस चलती रही।

























