
मां चंडी पालकी का पूजन कर लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के दूसरे दिन मां चंडी जी की पालकी यात्रा शुक्रवार को जिस भी मार्ग से निकली नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार की भोर में मां चंडी जी पालकी का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई फिर समिति के सेवादारों ने पालकी को अपने-अपने कंधे पर धारण किया। चंडी मैया की जय के उद्घोष के साथ सेवादार पालकी यात्रा को चंडी मंदिर से लेकर इंद्रलोक कालोनी, भगवानपुरी, पन्नापुरी से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम किया। मां चंडी जी की पालकी जिस भी मार्ग से निकली घरों के बाहर पूजन सामग्री को लेकर खड़े इंतजार कर रहे भक्तों ने पालकी का पूजन किया और महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महंत रविंद्र उर्फ पोपट, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, संजय अग्रवाल, दीपेश गर्ग, आकाश जिंदल, मनु गर्ग, अखिल, महेश, अनुराग शर्मा, चिराग, कुश, संदीप आदि उपस्थित रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























