
मां चंडी पालकी का पूजन कर लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के तीसरे दिन मां चंडी जी की पालकी यात्रा बुधवार को जिस भी मार्ग से निकली नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग परिवार ने चंडी पालकी का पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में बुधवार की भोर में मां चंडी जी पालकी का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई फिर समिति के सेवादारों ने पालकी को अपने-अपने कंधे पर धारण किया। चंडी मैया की जय के उद्घोष के साथ सेवादार पालकी यात्रा को चंडी मंदिर से लेकर इंद्रलोक, जेके कालोनी, भगवानपुरी से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम किया। मां चंडी जी की पालकी जिस भी मार्ग से निकली घरों के बाहर पूजन सामग्री को लेकर खड़े इंतजार कर रहे भक्तों ने पालकी का पूजन किया और महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महंत रविंद्र उर्फ पोपट, दीपेश, नवीन आनंद, रविंद्र बिजली वाले, मनु गर्ग, अखिल, महेश, विनीत, चिराग, कुश, वासु, दीपेश जैन, सागर माकन, हनु, वासु गोयल आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद




























