उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग










उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातःकालीन सत्र वैदिक यज्ञ के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ ब्रह्मा धर्माचार्य श्री धर्मेन्द्र शास्त्री पुरोहित के सान्निध्य में वैदिक अग्निहोत्र कराया गया। यज्ञमान के रूप में श्री रमाकांत आर्य, श्री सचिन गर्ग एवं श्री मदनलाल गोयल सपत्नीक उपस्थित रहे।

यज्ञोपरांत भजन-सत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। “भगवान तुम्हारी महिमा के मैं गीत प्रेम से गा न सका”, “दाता तेरी भक्ति का सुख ही निराला”, “सत्संग की गंगा में जो लोग नहाते हैं” तथा “कुछ कर ले रे जीवन में शुभ कर्म” जैसे भजनों के माध्यम से भक्ति, सत्संग और सद्कर्म का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा कि परमपिता परमात्मा की प्राप्ति के लिए संसार के भोगों से विमुख होकर वैराग्य की ओर अग्रसर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को राग-द्वेष में उलझने के स्थान पर परब्रह्म की प्राप्ति को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उपासना को परमात्मा तक पहुँचने का सर्वोत्तम और सुनिश्चित मार्ग बताते हुए उन्होंने सत्संग के उपरांत एक क्रियात्मक उपासना-योग का अभ्यास भी कराया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों ने अत्यंत उत्साह के साथ पूर्ण किया।
इस अवसर पर प्रधान सुरूश सिंघल,उपप्रधान सुरेंद्र कबाड़ी, कोषाध्यक्ष पवन आर्य व उपमंत्री राकेश गुप्ता सुंदर लाल आर्य, राम किशोर शर्मा, मनमोहन आर्य, आशीष विजय गुप्ता, मंगल सेन, जितेंद्र त्यागी, सचिन ढाका, ब्रह्मवती देवी, सुषमा गोयल, ज्योति सक्सेना सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS न्यू लाइफ फाउंडेशन’ द्वारा शुक्रवार को पिलखुवा के रामलीला…

    Read more

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

    🔊 Listen to this हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषितहापुड, सीमन/सुरेश (ehapurnews.com): बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के निकट हापुड़ की पिछड़ी बस्ती कोटला मेवातियान में चल रहे यूनिवर्स पब्लिक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

    प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

    प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अपने मेडल बेचने को मजबूर

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अपने मेडल बेचने को मजबूर

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में प्रदर्शन

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में प्रदर्शन

    मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

    मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम
    error: Content is protected !!