हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हर वर्ष सितंबर के अंतिम रविवार को विश्व नदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। साल 2005 में इसकी शुरुआत हुई थी। इस बार यह विश्व नदी दिवस 26 सितंबर को है। हमारा जीवन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से काफी हद तक नदियां पर निर्भर करता है। नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखना एक बड़ी चुनौती है।
जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी से बह रही मोक्ष दायिनी मां गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई जीव-जन्तु और प्राणी जल के लिए नदियों पर ही निर्भर हैं लेकिन पर्यावरण में फैलता हुआ प्रदूषण नदियों के लिए अभिषाप बन गया है। कुछ नदियां अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं तो कुछ लुप्त होने के कगार पर हैं। ऐसे में नदियों का सरंक्षण करना अति आवश्यक है।
मां गंगा सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत भी है। जहां एक डॉल्फिन ज़ोन पर भी कार्य किया जा रहा है।
विश्व नदी दिवस के अवसर पर लोगों ने नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखने और उसमें गंदगी न डालने का संकल्प लिया है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























