
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): विश्व शांति संदेश धम्म यात्रा गुरुवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी पहुंची जहां सरस्वती ज्ञान मंदिर द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे।
बौद्धो की विश्व शांति संदेश धम्म यात्रा 1 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर से शुरू हुई जोकि अलीगंज, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर होते हुए बाबूगढ़ पहुंची। यात्रा हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद होते हुए छह दिसंबर को दिल्ली में संपन्न होगी। बाबूगढ़ में पहुंचने पर सरस्वती ज्ञान मंदिर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने यात्रा का बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पुष्प वर्षा का स्वागत किया जहां डॉक्टर अंबेडकर को सभी ने नमन किया। पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांधने के संदेश के साथ यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर भंते प्रज्ञा सागर, सरस्वती ज्ञान मंदिर की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा, लोकेश, आशीष, बब्लू, त्रिलोक चन्द, सूरज आदि उपस्थित रहे।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































