हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह मना रहा है। यह जागरुकता अभियान चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक मनाया जाता है। वहीं रविवार यानी 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ सीजेएसडी प्रथम न्यायाधीश लवली जयसवाल तथा जेएम प्रथम न्यायाधीश सौम्या भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीजेएसडी प्रथम न्यायाधीश लवली जयसवाल ने कहा कि तनाव को कम करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम बेहद जरुरी है। वहीं सीजेएसडी प्रथम लवली जयसवाल ने यह भी कहा कि आज के इस दौर में लोगों को तनाव मुक्त और सरल ज़िंदगी जीनी चाहिए।
जेएम प्रथम न्यायाधीश सौम्या भारद्वाज ने कहा कि फिजिकल हैल्थ और मेंटल हैल्थ दोनों पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयजित इस कार्यक्रम में चिकित्सक अधीक्षक डां. दिनेश खत्री ने कहा कि आज मानसिक तनाव एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को तनाव मुक्त रहने के लिए गुर दिए गए।
ये भी पढ़ें: कौन है वह महिला पुलिसकर्मी जिसके घर चल रहा था सिरोही नर्सिंग होम?
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































