भविष्य पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पृथ्वी दिवस पर भविष्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने कक्षा शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया ।
डायरेक्टर अपर्णा चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 के लिए विश्व पृथ्वी दिवस की थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने और यह कैसे प्रकृति को नुकसान पहुंच जाता है, इस पर ध्यान केंद्रित करती है। बच्चों से पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य आरएस चौधरी ने कहा कि इस कदम से बच्चों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर डायरेक्ट अपर्णा चौहान, प्रधानाचार्य आरएस चौधरी ,पी आर ओ आरती चौधरी ,साइंस टीचर स्वाति शर्मा अर्चना रानी, पीटीआई सौरभ तोमर व अन्य टीचर मौजूद रहे!
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492



























