👁 0 views Views
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने मांगा न्याय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रति पुलिस व्यवहार से खफा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूपी ने बुधवार को हापुड़ में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा, पंडित लौकेश शर्मा आदि ने ज्ञापन में हापुड़ व सीतापुर तथा कानपुर देहात की चार घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति कथित दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने ज्ञापन में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर

































