हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में वर्ल्ड एड्स डे कार्यक्रम का उद्धघाटन शुक्रवार को जे ऍम एस ग्रुप के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम, फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने बताया की सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर ने अपने व्याख्यान में वर्ल्ड एड्स-डे सेलिब्रेट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओ को विषय वस्तु “लेट कम्युनिटीज लीड” पर गहनता से जानकारी दी और एड्स से बचाव और उसकी रोकथाम के लिए, लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है । छात्र अमान ने बताया कि वर्ल्ड एड्स डे 01 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2022 के डाटा के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग, एचआईवी पॉजिटिव हैं। छात्र व छात्रा ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। छात्र ऋतिक, विशाल, अभि, विजय और छात्रा सानिया, तानिया , खुशी,आकांक्षा, गार्गी, शबनम ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के द्वारा सभी छात्र छात्राओ को तथा उपस्तिथ गणमान्य व्यक्तियो को नई नई जानकारी दी। संस्थान के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर ने छात्र छात्राओ द्वारा निर्मित वर्ल्ड एड्स डे से सम्बंधित पोस्टर व मॉडल के प्रस्तुतीकरण पर बधाई देते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में बीफार्म व डीफार्म के छात्र छात्राये, प्राध्यापकगण, प्राचार्य व निदेशक उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्रध्यापपको एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
































