
नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक-2 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में जनपद हापुड़ के वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा गुरुवार को नौवे दिन का कार्यक्रम कवि नगर मोहल्ला में किया गया। कार्यक्रम में विषय पोक्सो था टीम द्वारा छात्रोंओ को समझाया गया की पोक्सो क्या है पोक्सो का मतलब है यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 यह कानून भारत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण यौन उत्पीड़न और बाल पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराधों से बचाता है इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को न्याय दिलाना उनके हितों की रक्षा करना और ऐसे अपराधों के लिए सख्त सजा का प्रावधान करना है महिलाओं को बताया गया कि पोक्सो अधिनियम के तहत यौन अपराधों को तीन मुख्य श्रेणियां में बांटा गया है यौन हमला यौन उत्पीड़न और बच्चों का अश्लील उद्देश्यों के लिए प्रयोग करना छात्राओं को प्रवेशक यौनिक हमला और गैर प्रवेशक यौनिक हमले के बारे में भी समझाया गया जो भी व्यक्ति इस अपराध को करने का दोषी पाया जाता है इस अधिनियम के अपराध की गंभीरता के आधार पर न्यूनतम 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया।मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर ,आदि का प्रचार प्रसार कर सभी को जागरूक किया गया । भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जैसे 112,181,1076 ,1090 इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।वन स्टॉप सेंटर की टीम से मनोसामाजिक परामर्शदाता रविता चौहान पैरामेडिकल रिंकी उपस्थित रही।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























