
गौरैया के लिए कृत्रिम घर बनाने हेतु कार्यशाला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के 6th से 10th के छात्र-छात्राओ के लिए रविवार को अटल गौरव पार्क में “गौरैया की उड़ान टीम” द्वारा गौरैया के लिए कृत्रिम घर बनाने की एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया।जिसके अंतर्गत नगर के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को गौरैया के कृत्रिम घर बनाने सिखाए गए। विलुप्त होती गौरैया को बचाने के संकल्प के साथ पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्य करने वाली टीम में ये छात्र अब “गौरैया प्रहरी” के रूप जाने जाएंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जिला विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण में गौरैया के महत्व के विषय में बताया। वह उन्हें इन घरों को अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया व उनके गौरैया प्रहरी बनने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही टीम गौरैया की उड़ान को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।यह कार्यशाला 22 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन 200 बच्चों के साथ की जाएगी। इस आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित दीवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल एसएसबी इंटर कॉलेज वह विजेंद्र इंटर कॉलेज हापुड़ के छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभा किया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में किए गए इस आयोजन ने टीम गौरैया की उड़ान के प्रयास को एक नहीं उड़ान दे दी है।इस कार्यक्रम में टीम गौरैया की उड़ान से ठाकुर दिनेश सिंह, डॉ.रेणु देवी,प्रीति यादव,चारु यादव,शीतल सैनी,नीरव, भार्गव,वंश,लक्की रहे।मंच का संचालन संजय शर्मा व अंजू आज़ाद द्वारा किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































