हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुछ लोगों ने शव को रजवाहे में तैरते हुए देखा जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मामला सोमवार की सुबह का है जब कुछ लोगों ने सिंभावली शुगर मिल के पास रजवाहे में एक शव को देखा। मौके पर पुलिस और मिल के अधिकारी भी पहुंच गए। शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। रजवाहे के किनारे काफी फिसलन होने से शव को निकालने के दौरान सभी के पसीने छूट गए। शव की शिनाख्य बुकलाना निवासी रविंद्र पुत्र कन्हैयालाल के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र श्रमिक है जो कि फिलहाल सिंभावली की रेलवे रोड पर रह रहा था। रविंद्र रजवाहे के आसपास किसी काम से आया था। परिजनों का कहना है कि रविवार की रात को वह घर नहीं लौटा। श्रमिक को काफी तलाशा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को रविंद्र का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रजवाहे से रविंद्र के शव के साथ चप्पल, कुछ उपकरण और साईकिल बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























