👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई ल। बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास मजदूर आनन्द विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त मोहल्ला गणेशपुरा निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र भोले राम के रूप में हुई। बताया जा रहा है की 40 वर्षीय संजय शनिवार की दोपहर को रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























