जिला अस्पताल जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, 3.5 करोड़ आएगी लागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित जसरुपनगर से जिला अस्पताल की सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण के पश्चात अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस को भी सुविधा होगी। जिला अस्पताल जाने के लिए मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के पास स्थित जसरूपनगर से मुख्य रास्ता है। यहां वाहनों का आवागमन बढ़ने की वजह से जाम की परेशानी बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 3.02 किलोमीटर लंबी सड़क को 3.75 मीटर से बढ़कर सात मीटर करने का फैसला लिया जिसमें लगभग 3.5 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























