👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम बुधवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के सामने टूटी सड़क देख नाराज हो गई जिसके बाद नगर पालिका के ईओ संजय गौतम व जलकर अभियंता को बुलाकर पाइप लाइन दुरुस्त कर गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए. डीएम की नाराजगी के बाद कार्य में तेजी आई और रात तक कार्य चलता रहा.
दरअसल जिलाधिकारी मेधा रूपम शहर का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरी. इसी दौरान नगर पालिका परिषद के सामने टूटी हुई सड़क देखकर वह अचानक रुक गई और नाराजगी जताते हुए ईओ संजय कुमार गौतम व जलकर अभियंता को मौके पर बुलाया. साथ ही टूटी पाइप लाइन जल्द से जल्द दुरुस्त कर गड्ढा भरने के निर्देश दिए.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































