गांवों के विकास के लिये राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें: अजय शंकर पांण्डेय










गांवों के विकास के लिये राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें: अजय शंकर पांण्डेय
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): विकास खण्ड हापुड़ के सभागार में बुधवार को सद्भावना ग्राम योजना के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय शंकर पांण्डेय (पूव आई0ए0एस0, पूर्व मण्डलायुक्त झांसी मंडल झांसी) ने की। इस बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान व हारे हुए ग्राम प्रधान के साथ साथ विकास खण्ड हापुड़ की ग्राम पंचायतों पर तैनात ग्राम पंचायत सचिवों ने भी प्रतिभाग किया। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा0 प्रमोद कुमार, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी़ विनायक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह शामिल हुए।
बैठक में अजय शंकर पांण्डेय समेत सभी अधिकारियों ने हारे हुए प्रधानों एवं जीते हुए प्रधानों के बीच ग्राम के विकास लिये आपसी समन्वय पर बल दिया। अजय शंकर पांण्डेय ने कहा कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिये जीते हुए ग्राम प्रधान और हारे हुए ग्राम प्रधान में राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। किसी भी स्थिति में गांवों का विकास आपसी समन्व्य के अभाव में बाधित नहीं होना चाहिए। अन्य अधिकारियों ने भी ग्राम के हित में समन्व्य की भावना से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया । ग्राम में विकास तीव्र गति से हो इस सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। ग्राम में हारे और जीते हुए प्रधानों के बीच गुटबाजी खत्म करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस बात पर बल दिया गया कि आपस की गुटबाजी छोड़कर ग्राम विकास कार्यो में अपना अमूल्य योगदान दें । छोटी-छोटी बातों पर विवाद न हो इसके सम्बन्ध में भी उपाय बताये गये। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी-पं0 बिशन सक्सैना़ ने किया।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं
error: Content is protected !!