
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति की साधिकाओं ने रेलवे पार्क हापुड़ में माता रानी के कीर्तन का आयोजन किया। बड़ी संख्या में बहनों ने उपस्थित रहकर खूबसूरत भजनों के द्वारा समा बांध दिया। मीरा, पूनम पाठक, अनु, विनय, अंजना, सरोज महेश्वरी, कमलेश रानी, अनीता जैन ने खूबसूरत भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन आशा सोमानी के सानिध्य में हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विमला, बीना, सुधा, लवी, शीलू, अनु, कृष्णा, अनीता, पूनम, पाठक, मधु नीलम शिखा सविता सीता मनीषा लोकेश लता आदि सभी बहने उपस्थित रहीं।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























