हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्राह्मण महासभा समिति उत्तर प्रदेश महिला विंग जनपद हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक महिला सम्मेलन एवं बालिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि हमारे पास भगवान परशुराम जैसी संकल्प शक्ति होनी चाहिए तभी हम अपने समाज और देश को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्र हित सर्वोपरि है। सम्पूर्ण ब्रह्म समाज को राष्ट्र हित के लिए कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भावना शर्मा एवं अमर शर्मा ने कहा कि । हमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि महिलाओं को दृष्टिकोण बदलना होगा और समाज हित के लिए उन्हें आगे बढ़कर अपना सहयोग देना होगा। जिलाध्यक्ष पारुल शर्मा ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम नारी शक्ति को एकजुट होना होगा ।
चारदीवारी से बाहर निकलकर हमें देश समाज राष्ट्र के बारे में सोचना होगा । डा अनिल बाजपेई ने नारीशक्ति महिमा का बखान अपनी रचना के माध्यम से किया। पूनम शर्मा ने संचालन किया एवं छवि भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ,शिवानी शर्मा,अपर्णा भारद्वाज,प्रीत तिवारी,शुभाक्षी, शर्मा,अदिति बाजपेई को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर डा प्रेमलता तिवारी, क्षमा शर्मा, पारुल शर्मा, अनुराधा शर्मा, डा मीनू शर्मा, जागृति शर्मा कांति शर्मा, अलका शर्मा, रश्मि शर्मा, पूनम शर्मा, ऋतु शर्मा, डा सुनीता शर्मा, संगीता शर्मा, संतोष शर्मा, शारदा शर्मा, शिवानी शर्मा, सुनीता शर्मा, तनुजा शर्मा,वंदना शर्मा, चंचल वाधवान योगेंद्र पंडित,संजय त्यागी,मानो तोमर,रमेश अरोरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

























